Breaking --- कपूरथला में पुलिस की पकड़ से भागा बदमाश, रोकने के लिए फायर ....
- बदमाश को रोकने के लिए किया फायर, एक घायल, भारी मात्रा में हथियार बरामद
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
कपूरथला के दिलवां क्षेत्र में आज सुबह दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई है। जिसमें एक बदमाश को गोली लगने से गंभीर घायल होने की खबर है। इस मामले में डीएसपी सबडिवीजन भुलत्थ करनैल सिंह ने पुष्टि की है। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही पूरे मामले बारे उच्च पुलिस अधिकारी खुलासा करेंगे।
पुलिस सूत्रों से जानकारी के अनुसार बीते दिन जिला पुलिस ने दो बदमाशों को काबू किया था। जिनकी निशानदेहि पर हथियार बरामद करने दिलवां क्षेत्र में पुलिस टीम आज सुबह गई थी।
वहीं उक्त बदमाश पुलिस को चकमा देकर जब भागने लगे तो पुलिस ने उनको रोकने के लिए फायर किया। जिसमे एक बदमाश घायल हो गया। जबकि दूसरे को भी पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है।
अपडेट खबर post kr di है ....

.jpeg)
















No comments