कपूरथला पुलिस से एक चोर बाइक सहित किया काबू ...
- 15 दिन पहले एक NRI के घर से किए थे गहने और नकदी चोरी
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के थाना सुभानपुर पुलिस ने बीते दिन कसबा नडाला में हुई चोरी के मामले को सुलझाते हुए एक चोर को काबू किया है। जिसके कब्जे से चोरी के समय इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की है। जबकि उसके दो साथी अभी फरार है। जिसकी तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।
एसएचओ अमनदीप कुमार व नडाला चौंकी इंचार्ज बलजिंदर सिंह ने बताया कि बीती 26 जून को सन्नी पुत्र बिंदर निवासी गांव रईया ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर डॉ.मेहर सिंह कालोनी नजदीक NRI परमजीत सिंह मट्टू के घर में दाखिल होकर वहां किराए पर रहते रणजीत सिंह व कुलदीप सिंह के कमरों को निशाना बनाते हुए वहां से नगदी व गहने चोरी कर फरार हो गए थे।
पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी थी। उन्होंने बताया कि पकड़े गए चोर से चोरी के समय इस्तेमाल की सप्लेंडर बाइक नं.पीबी17सी-7157 बरामद की है।
वहीं आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस रिमांड दौरान आरोपी से और भी कई अहम खुलासें होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश के लिए उनके ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


















No comments