ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में पुलिस पकड़ से भागा बदमाश, रोकने के लिए फायर, बदमाश जख्मी ,....

- एसएसपी, एसपी, डीएसपी समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची  

- आरोपियों की निशानदेही पर भारी मात्रा में असलहा की खेप बरामद  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला       

कपूरथला के ढिलवां क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह दो बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई है। जिसमें एक बदमाश गोली लगने से गंभीर घायल हो गया। पुलिस की मुस्तैदी से दो बदमाशों को काबू कर लिया गया है। इस मामले की पुष्टि एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा नाम की है। घटना स्थल पर एसएसपी के अलावा एसपी-डी प्रभजोत सिंह विर्क, डीएसपी भुलत्थ करनैल सिंह, सीआईए स्टाफ कपूरथला इंचार्ज जरनैल सिंह पुलिस बल समेत मौजूद रहे।

एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि25 जून को ढिलवां टोल प्लाजा पर चार बदमाशों ने फायरिंग की थी। जिसका केस थाना ढिलवां में दर्ज है। इस मामले में शामिल आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की विभिन्न टीमों की ओर से लगातार छापेमारी की जा रही थी। जिसके तहत पुलिस को गुरुवार को उस समय सफलता मिली, जब फायरिंग मामले में शामिल मुख्य आरोपी रमनदीप सिंह वासी कत्थूनंगल और उसके साथी दलजीत सिंह को अमृतसर से गिरफ्तार कर लिया।  

इन लोगों ने पूछताछ में माना कि उन लोगों ने भारी मात्रा में असलहा मंड ढिलवां में छुपा कर रखा है। SSP ने बताया कि दोनों बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस दोनों को मंड ढिलवां में असलहा की रिकवरी के लिए लेकर आई। इस दौरान जब पुलिस ने असलहा रिकवर कर लिया तो इनमें से एक बदमाश ने पुलिस को धक्का देकर भागने की कोशिश की, जिससे पुलिस और बदमाश गुत्थमगुत्था हो गए। पुलिस की गिरफ्त से भागे बदमाश को पकड़ने के लिए की गी फायरिंग में गोली बदमाश की लात में लगी और वह जख्मी होकर वहीं गिर गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।  

एसएसपी ने दोनों बदमाशों को दोबारा से पकड़ लिया गया है। इन पर अलग से केस दर्ज किया जाएगा। आरोपी रमनदीप पर कत्ल, इरादा कत्ल, आर्म्स एक्ट के तहत 13 केस दर्ज हैं। इनके दो साथी फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमेऔ छापेमारी कर रही हैं। इन दोनों की निशानदेही पर भारी मात्रा में असलहा की खेप बरामद की गई है, जिसका खुलासा जल्द किया जाएगा।  

No comments