कपूरथला बस स्टैंड के बाहर धरना प्रदर्शन, रास्ता किया जाम ....
- संयुक्त किसान मोर्चा सहित विभिन्न ट्रेड यूनियनों के 200 से अधिक लोगों ने जताया, वाहनों का आवागमन बाधित
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में विभिन्न ट्रेड यूनियनों और संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े लगभग 200 से अधिक लोगों ने क्र रोष प्रदर्शन किया है। जिनमें अधिकतर महिलाएँ थीं। प्रदर्शनकरिओ ने अपनी माँगों के समर्थन में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कपूरथला-जालंधर मार्ग पर बस स्टैंड के पास वाहनों का आवागमन बाधित कर दिया।
पेप्सू रोडवेज़ की बसें अधिकतर रूटों पर नहीं चलीं। डिपो के अधिकारी ने बताया कि 90 बसों के बेड़े में से सुबह के समय केवल 20 से 25 बसें ही लंबी दूरी के रूटों पर चलीं है।
हालाँकि निजी बसें सामान्य रूप से चलती रहीं। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ के 50 प्रतिशत कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने के कारण राष्ट्रीयकृत बैंकों में आधी संख्या में कर्मचारी काम कर रहे थे। हड़ताल के कारण कैश काउंटर बंद रहे और ग्राहकों को बिना नकदी जमा या निकाले ही वापस लौटना पड़ा। वहीँ हड़ताल से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ।
अपनी लंबित मांगों को लेकर संघर्ष कर रही यूनियन के पदाधिकारियों के अनुसार उनकी मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 10 जुलाई को चंडीगढ़ में विरोध रैली निकालकर मंत्रियों के घरों का घेराव किया जाएगा। रोष प्रदर्शन के दौरान यूनियन नेताओ ने कहा कि अनुबंध कर्मचारियों को पक्का करने, वेतन बढ़ाने, कर्मचारियों की बहाली समेत लंबित मांगों पर सरकार गंभीरता नहीं दिखा रही है। इसी कारण यूनियन को संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ा है।



















No comments