ब्रेकिंग न्यूज़

दुखद'; खबर --- कपूरथला के एक व्यवसायी की धर्मपत्नी का देहांत ....

- आज बुधवार मंसूरवाल दोना के शमशान घाट में दोपहर बाद 3बजे होगा अंतिम संस्कार  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के मशहूर स्वीटशॉप (SHAM SWEETS) के मालिक समाजसेवक शाम सूंदर अरोड़ा की धर्मपत्नी श्रीमती चंचल अरोड़ा का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। इस दुख भरी से उनके नजदीकी और परिजनों में शोक की लहर है। वहीँ दुखी परिवार के साथ उनके परिचितों, समाजसेवी, धार्मिक और राजनीतिक नेताओं द्वारा शोक व्यक्त किया जा रहा है। और इस दुख भरे समय में परिवार को सहन शक्ति प्रदान करने की भगवन से प्रार्थना की जा रही है। 

अरोड़ा परिवार के नजदीकी एडवोकेट पियूष मनचंदा ने बताया कि समाज सेवक शामसुंदर अरोड़ा की धर्मपत्नी काफी समय से बीमार चल रही थी। जिनका आज सुबह जालंधर के निजी अस्पताल में हृदय गति रुकने से देहात हो गया।  

उन्होंने इस शोकाकुल माहौल में भारी मन से जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमती चंचल अरोड़ा के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार आज बुधवार दोपहर बाद 3 बजे गांव मंसूरवाल डोमना के शमशान घाट में संपन्न होगा।  

No comments