कपूरथला मॉडर्न जेल के हवालाती ने ब्लेड निगला, सिविल में भर्ती ....
- प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज किया रेफर
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला मॉडर्न जेल के एक हवालाती दवारा ब्लेड निगलने से तबीयत बिगड़ने की खबर है। जिसको घायल अवस्था में जेल स्टाफ ने इलाज के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती कराया है। जिसको ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अमृतसर रेफर कर दिया है।
सिविल में उपचाराधीन हवालाती तलविंदर सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह वासी मॉडर्न जेल ने बताया कि उसके परिजन उससे मिलने आए थे, जिसके चलते उनसे मामूली कहासुनी हो गई। जिसके बाद उसने गुस्से में आकर अपनी बैरक में जाकर ब्लेड निगल लिया।
वहीँ सिविल में ड्यूटी पर तैनात डॉ. मोइन मोहम्मद ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद हवालाती को अमृतसर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया और इस संबंध में कोतवाली पुलिस को सूचित कर दिया गया।


















No comments