ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में लड़की दवारा की आत्महत्या मामले में आरोपी युवक काबू ......

- युवक की छेड़छाड़ से परेशान हो लड़की ने खाया था जहरीला पदार्थ, माँ के बयान पर हुई FIR  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

कपूरथला के ढिलवां थाना क्षेत्र के गांव बुताला में बीते सप्ताह एक 20 वर्षीय लड़की ने अपने ही गांव के एक लड़के की छेड़खानी से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाया था। जिसकी मेडिकल कॉलेज अमृतसर में उपचार के दौरान  मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक लड़की की माँ की शिकायत पर थाना ढिलवां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। वहीं उक्त मामले में अब पुलिस ने फरार आरोपी युवक को काबू कर लिया है। इसकी पुष्टि SHO दलविंदर सिंह ने भी की है। 

बता दे कि गांव बुताला वासी एक महिला आशा रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी बेटी बेटी किरणदीप कौर ने बताया कि गांव के ही वासी युवक आकाश पुत्र सुखविंदर उसको आते जाते छेड़ता है। जिससे परेशान होकर 8 जुलाई को किरणदीप कौर ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया जिसके चलते वह उल्टियां करने लगी। तभी उसको उपचार के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अमृतसर के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया था। उसकी लड़की ने बताया कि उसको आते जाते गांव का ही युवक आकाश छेड़खानी करता है। जिससे परेशान होकर उसने कुछ खा लिया है। 

इसके बाद किरणदीप कौर की अमृतसर मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। ढिलवां पुलिस ने आशा रानी की शिकायत पर आरोपी युवक आकाश के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। SHO दलविंदर सिंह ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी करते हुए आरोपी को काबू कर लिया है। वहीँ आरोपी को माननीय अदालत में पेश करने पर अदालत ने जुडिशियल कस्टडी में भेज दिया है।  

No comments