ब्रेकिंग न्यूज़

श्री बालाजी मेहंदीपुर के दर्शन के लिए जत्था रवाना ....

- कपूरथला - जालंधर से 35 भक्त श्री बाला धाम हुए रवाना, सोमवार को होंगे नतमस्तक 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

भगवान श्री बालाजी मेहंदीपुर के दर्शन व माथा टेकने के लिए हर महीने जाने वाले जत्थे में इस बार 35 भक्तों का जत्था रविवार शाम को रवाना हुआ। यह जत्था श्री बाला जी सेवा सोसायटी व श्री हनुमान मंदिर प्रबंधक कमेटी की ओर से धार्मिक यात्रा पर जाता है। 

मुख्य सेवादार व जत्थे को संचालित करने वाले विक्रम गुप्ता ने बताया कि मेहंदीपुर बालाजी धाम को हर महीने के अंतिम रविवार भक्तों का जत्था माथा टेकने के लिए कपूरथला से रवाना होता है। विक्रम गुप्ता ने यह भी बताया कि सोमवार को कपूरथला से श्री बालाजी धाम पहुंचे सभी भक्त बालाजी मंदिर में शीश नवायेंगे।  

दो दिवसीय इस धार्मिक यात्रा में रेलगाड़ी में सीट बुकिंग के साथ भक्तों के लिए रहने खाने व अन्य सभी प्रबंध सोसायटी द्वारा किया जाता है। 

इस मौके पर विक्रम गुप्ता, गुरजीत बावा, मधु बावा, हरजीत सिंह सिटु, राजेश अग्रवाल, राजेश जैन, प्रिंस अरोड़ा, शिखा अरोड़ा। शबनम अरोड़ा। बिंदु अरोड़ा , पीपी सिंह, अमित अरोड़ा, विक्की शर्मा, गगन पुरी, विक्की गुप्ता आदि मौजूद थे। 

No comments