कपूरथला में दो युवकों को इंग्लैंड भेजने के नाम पर 37.63 लाख की ठगी , मां-बेटा सहित 4 पर FIR ....
- पीड़ित परिवारो की शिकायत पर दो अलग-अलग थानों में हुए मामले दर्ज
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के दो अलग अलग क्षेत्रों में रहने वाले युवकों से विदेश भेजने के नाम पर 37.63 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। जिसमें पीड़ित परिवारो की शिकायत पर दो अलग-अलग थानों में मां-बेटा सहित 4 आरोपियों पर FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि संबंधित थाना अधिकारिओ ने की है।
मिली जानकारी अनुसार पीड़ित महिला कुलविंदर कौर वासी गांव मुद्दोवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे सिमरनजीत सिंह को इंग्लैंड भेजने के लिए उसकी बात हरविंदर सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह तथा कुलविंदर कौर पत्नी जोगिंदर सिंह वासी नवांशहर से हुई थी। इसके बाद उन्होंने बेटे के पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज सहित 10.75 लाख रूपये भी दिए थे। इसके बाद आरोपी हरविंदर सिंह और कुलविंदर कौर ने ना तो उसके बेटे को विदेश भेजा और न ही रुपए वापस किए। पुलिस ने मामले की जांच उपरांत पीड़ित कुलविंदर कौर वासी गांव मुद्दोवाल की शिकायत पर आरोपी मां-बेटा के खिलाफ थाना सुभानपुर में FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर है। इसकी पुष्टि थाना सुभानपुर के SHO अमनदीप ने की है।
वहीं दूसरे मामले में मोहनलाल पुत्र प्यारा लाल वासी गांव भलोवाल ने शिकायत में बताया कि उसके बेटे मुल्खराज को इंग्लैंड भेजने के लिए उसकी बात बलवीर पाल पुत्र ब्रह्मपाल वासी होशियारपुर तथा मनदीप सिंह पुत्र महिंदर सिंह वासी मोहाली से तय हुई थी। इसके बाद उन्होंने बेटे के दस्तावेज सहित विभिन्न ट्रांजैक्शन के तहत 26 लाख 88 हज़ार रूपये भी दे दिए। इसके बाद उन्होंने ना तो उसके बेटे को विदेश भेजा और न ही रूपये वापस किए।
पीड़ित की शिकायत पर थाना सिटी फगवाड़ा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि SHO उषा रानी ने की है।


















No comments