ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में युवती ने एक लड़के से तंग आकर खाया जहरीला खाना, मौत ....

- गाँव के ही लड़के के खिलाफ मामला दर्ज  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

कपूरथला के थाना ढिलवां के गांव बुटाला में एक 20 वर्षीय युवती ने एक लड़के द्वारा परेशान किए जाने के चलते जहरीला खाना खा लिया। जिसके बाद उसके परिजन युवती को उपचार के लिए कपूरथला के सिविल अस्पताल लेकर आये। जहाँ ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसे अमृतसर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहाँ गुरुवार देर रातउसकी मौत हो गई।

जानकारी अनुसार पुलिस ने लड़की की माँ के बयानों के आधार पर बुटाला गाँव के ही एक लड़के के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि परिवार के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और लड़का अभी भी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें बनाकर छापेमारी की जा रही है।  

No comments