प्रधानमंत्री के प्रयास से भारत आत्मनिर्भरता की राह पर -- मंत्री कृष्णपाल गुज्जर
- देश भर में 47 स्थानों पर रोजगार मेलो में करीब 51000 लोगो को दिए नियुक्ति पत्र
- देश में नौकरी को लेकर पर्ची और खर्ची का खेल हुआ खत्म
- SYL का समाधान निकलना जरूरी फिलहाल मामल सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित रोजगार मेले की कड़ी की तहत कपूरथला की रेल कोच फैक्ट्री में आज रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुज्जर विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने रेलवे बैंकिंग और अन्य क्षेत्रों में नौकरी पाने वाले करीब 68 उमीदवारो को नियुक्ति पत्र दिए है।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुज्जर ने कहा की आज देश भर में 47 स्थानों पर ऐसे मेलो का आयोजन कर करीब 51000 लोगो को नियुक्ति पत्र दिए गए है। उन्होंने यह भी कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से भारत में आत्मनिर्भरता का दौर जारी है। जिसका प्रमाण इतनी बड़ी तादाद में लोगों को नौकरियां मिलना है।
केंद्रीय मंत्री ने इस रोजगार मेले में बिहार से बड़ी गिनती में लोगो को नौकरी मिलने पर कहा कि अब देश में पर्ची और खर्ची का दौर बंद हो गया है। और योग्यता के आधार पर ही नौजवानों को नौकरी मिल रही है।
वहीँ उन्होंने एसवाईएल मुद्दे पर बोलते हुए कहा की बेशक यह मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है, परन्तु उनको उम्मीद है कि इस का समाधान जरूरी निकलेगा।


















No comments