कपूरथला माडर्न जेल में मुलाकात करने आई महिला और हवालाती से मिला नशा ...
- थाना कोतवाली में दो अलग-अलग FIR दर्ज
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला माडर्न जेल में मुलाकात करने आई एक महिला तथा एक हवालाती की तलाशी के दौरान नशा मिलने की खबर है। जिसमे महिला से 28 ग्राम तथा हवालाती से 10 ग्राम नशीला पदार्थ मिला है। तभी जेल सुरक्षा गार्ड ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद जेल प्रबंधन की शिकायत पर थाना कोतवाली में जो अलग-अलग FIR दर्ज कर ली गई है। इसकी पुष्टि थाना कोतवाली के SHO हरिंदर सिंह ने करते हुए बताया कि आरोपी महिला को माननीय अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड भी हासिल किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट सतपाल सिंह ने दी शिकायत में बताया कि एक महिला किरणदीप कौर पत्नी चरणजीत सिंह वासी गांव डोगरांवाल थाना सुभानपुर, जेल में मुलाकात करने आई थी। सुरक्षा में तैनात कर्मियों को शक होने पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 28 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। तभी आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना कोतवाली में FIR दर्ज कर ली गई है।
वहीं दूसरे मामले में जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट धीरज कुमार ने बताया कि हवालाती गुरमेहक शर्मा की जेल दियोड़ी में तलाशी ली गई तो उसके पास से 10 ग्राम नशीला पदार्थ तथा तंबाकू बरामद हुआ है। आरोपी हवालाती के खिलाफ थाना कोतवाली में FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


















No comments