कपूरथला में एक युवक ने पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या ...
- कुछ दिन पहले आया था ननिहाल, मानसिक रूप से था परेशान
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के मोहल्ला शेखांवाला में ननिहाल घर आए एक युवक ने कथित तौर पर घर पर पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। थाना सिटी पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना सिटी के एसएचओ बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि सन्नी पुत्र बलबीर वासी फोकल प्वाइंट जालंधर कुछ दिन पहले अपने ननिहाल घर कपूरथला आया हुआ था और मानसिक रूप से परेशान था। जिसने आज बुधवार को घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना के बाद मृतक के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है और पारिवारिक सदस्यों के बयान के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों को सौंप दिया जा एगा।


















No comments