ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला पुलिस ने महिला सहित 3 नशा तस्करों को किया काबू, 80 ग्राम हेरोइन बरामद .....

- दो अलग अलग थानों में मामले दर्ज 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के सीआईए स्टाफ व थाना सुभानपुर पुलिस ने गश्त के दौरान महिला सहित 3 नशा तस्करों को हेरोइन समेत पकड़ा है। जिनके कब्जे से 80 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। तीनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है कि उनसे और भी कई अहम खुलासे हो सकते है।  

सीआईए स्टाफ के एएसआई केवल सिंह ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ गांव लक्खन कलां मोड़ पर मौजूद थे। तभी सामने से आ रही एक महिला पुलिस टीम को देख कर पीछे की तरफ मुड़ने लगी। तभी महिला पुलिस कर्मी ने पीछा कर उसे काबू कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मीको पत्नी सुखदेव सिंह निवासी गांव लक्खन खोले बताया। जिसके कब्जे से 40 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी महिला के खिलाफ थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।  

वहीँ थाना सुभानपुर एसएचओ अमनदीप कुमार ने बताया कि एएसआई सुखविंदर कुमार पुलिस टीम के साथ सुभानपुर चौंक पर मौजूद थे। तभी अमृतसर साइड की तरफ से एक आल्टो कार नं. PB-01-E-1273 आती दिखाई दी। जिसे पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। कार में दो युवक सवार थे। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम वरिंदर सिंह उर्फ मंगली निवासी गांव काला बकरा जालंधर बताया। जिनके कब्जे से 40 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।  

No comments