श्रीनगर में सेना का ऑपरेशन महादेव, 3 आतंकी मार गिराए
- पहलगाम हमले का मुख्य आरोपी हाशिममूसा भी शामिल, अमेरिका में बनी M4 कार्बाइन, AK-47, 17 राइफल ग्रेनेड बरामद
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। जम्मू कश्मीर
श्रीनगर के लिडवास क्षेत्र में सेना ने आज सोमवार को सेना ने 3 पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया है। एक मिडिया हाउस के अनुसार भारतीय सेना ने ऑपरेशन महादेव के तहत यह कार्रवाई की है।
मीडिया हॉउस के अनुसार मारे गए आतंकियों में पहलगाम हमले का मुख्य आरोपी हाशिममूसा भी इसमें शामिल है। हालांकि सेना ने इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन सूत्रों की माने तो सोमवार शाम को सेना के अधिकारी इस मामले बारे एक प्रेसवार्ता करेंगे।
बताया जा रहा है कि आतंकियों के पास से अमेरिकी में बनी M4 कार्बाइन, AK-47, 17 राइफल ग्रेनेड मिले हैं। इनके अलावा और भी कई संदिग्ध सामान बरामद हुए हैं। आर्मी प्रवक्ता के अनुसार आतंकियों की पहचान करने की कार्यवाही जारी है। आज शाम तक मीडिया को ऑपरेशन महादेव पर जानकारी दी जाएगी।
इंडियन आर्मी के अधिकारियों ने मिडिया हॉउस को बताया कि खुफिया जानकारी के बाद सोमवार सुबह सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान दूर से दो बार गोलियां चलने की आवाज सुनी। इसके बाद क्षेत्र में सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई।
No comments