ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला से 2 छात्राएं लापता, 2 अलग-अलग FIR दर्ज ....

- शादी का झांसा देकर भगा लेजाने का आरोप, एक संदिघ्ध राउंडअप    

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

कपूरथला जिले से विभिन्न क्षेत्रों से 12वीं कक्षा की 2 छात्राएं लापता होने की खबर है। जिनके परिजनों ने दो युवको पर शादी का झांसा देकर भगा ले जाने के आरोपी लगाए है। जिसके बाद सम्बन्धित थानों ( सुल्तानपुर लोधी और बेगोवाल ) में दो युवको के खिलाफ अलग-अलग 2 FIR दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि जाँच अधिकारिओ ने की है।  

पहले मामले में सुल्तानपुर लोधी के क्षेत्र प्रेमपुरा वासी पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी (17 वर्ष) बेटी सुल्तानपुर लोधी के स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती है। 23 जुलाई को वह बिना बताए घर से कहीं चली गई। उन्होंने अपने तौर पर रिश्तेदारों व पड़ोसियों से पूछताछ की। लेकिन बेटी का कोई सुराग नहीं मिला। अब उन्हें मालूम हुआ है कि उनकी बेटी को विपन वासी कालोनी डेरा सैय्यदा, शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर भगा ले गया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर थाना सुल्तानपुर लोधी में आरोपी युवक के खिलाफ BNS धाराओं 137(2), 96 के तहत FIR दर्ज कर आरोपी और छात्र की तलाश शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि जाँच अधिकारी ASI हरजिंदर सिंह ने करते हुए बताया कि  एक संदिघ्ध को रांउडअप कर पूछताछ की जा रही है। 

वहीँ दूसरे मामले में सब-डिवीजन भुलत्थ के गांव बलोचक वासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी सबसे बड़ी लड़की की उम्र 17 वर्ष है। और वह बेगोवाल के स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती है। 21 जुलाई की शाम लगभग 6 बजे वह तथा उसकी पत्नी हवेली में काम करने गए हुए थे। तब उनकी लड़की घर में मौजूद थी। लेकिन जब कुछ देर बाद वह हवेली से काम करके घर वापस आए तो देखा उनकी बड़ी लड़की घर पर नहीं थी। और अलमारी खुली थी जिसमे रखे दो तोले सोने के गहने तथा 20000 रूपये भी गायब थे। जब लड़की के मोबाइल पर सम्पर्क किया तो उसका मोबाइल फोन बंद था। उन्होंने अपने तौर पर परिजनों व अन्य कई हजगह उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। 

पुलिस को पीड़ित व्यक्ति ने यह भी बताया कि अब उन्हें मालूम हुआ है कि उनकी लड़की को हरप्रीत सिंह पुत्र जाकर हुसैन वासी गांव बलोचक, थाना बेगोवाल विवाह का झांसा देकर बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी हरप्रीत सिंह पर विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि जांच अधिकारी ASI अरविंदजीत सिंह ने की है।  

No comments