ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में स्कूटरी खड़ी करने को लेकर विवाद --- किरपान और लाठियो से युवक पर किया हमला ....

- पुलिस ने घटनास्थल से एक हमलावर को किया राउंडअप अन्य भी जल्द किए जायँगे काबू   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला की सबडिवीजन सुल्तानपुर लोधी में घनी आबादी वाले क्षेत्र निर्मल कुटिया के समीप स्कूटरी खड़ा करने को लेकर झड़प हुई। जिसके कुछ देर बाद किरपान व लाठियां चलने लगी जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीँ घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने एक हमलावर को राउंडअप कर लिया है। जबकि अन्य मौके से फरार हो गए है। इसकी पुष्टि SHO सोनामदीप कौर ने करते हुए बताया कि घ्याल के बयान पर उचित कार्यवाही की जायगी।  

जानकारी अनुसार सुल्तानपुर लोधी में पावन वेई नदी के किनारे निर्मल कुटिया के पास राजस्व विभाग के अधिकारियों (पटवारियों) द्वारा अस्थाई रूप में कार्यालय बनाया हुआ है। वीरवार शाम विभाग के दफ़्तर कानूनगो के सहायक गुरप्रीत सिंह पुत्र गुरमेल सिंह वासी गांव चननविंडी किसी राजस्व के काम के लिए पटवारी लवप्रीत सिंह के कार्यालय में आया था। 

जब उसने अपनी स्कूटरी बाहर खड़ी की तो पीछे से एक ट्रैक्टर ट्राली आ गई, ट्रैक्टर ट्राली चालक स्कूटरी खड़ी करने को लेकर उससे गाली गलौच करने लगा, उसी समय वहां पर ट्रैक्टर चालक के 8-10 साथी युवक लाठियों व तेजधार हथियारों से लैस होकर वहां पहुंच गए व गुरप्रीत सिंह को बुरी तरह पीटने लगे।  

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई व एक हमलावर को काबू कर लिया। जबकि अन्य हमलावर मौके से भाग गए।  पटवारी लवप्रीत सिंह, सुखदेव सिंह ने गुरप्रीत सिंह को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल सुल्तानपुर भर्ती कराया गया जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बताया कि उसकी दोनों बाजुओं व दोनों टांगों पर गंभीर चोट लगी है । 

इस संबंध में थाना सुल्तानपुर लोधी SHO सोनमदीप कौर ने बताया कि एक हमलावर युवक जसबीर सिंह पुत्र जसविंदर सिंह वासी गांव बाऊपुर को राउंडअप कर लिया है। उन्होंने यह भी बताया कि अन्य आरोपिओ को भी जल्द काबू किया जाएगा।  

No comments