ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में संदिघ्ध हालातो में एक युवक की मौत ....

- झल ठीकरीवाल वासी के युवक को अचेत अवस्था में सिविल अस्पताल लाया गया, ड्यूटी डॉक्टर ने किया मृत घोषित  

 बरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला  

कपूरथला में आज सोमवार को एक युवक की संदिघ्ध हालातो में मौत होने की है। जिसकी सूचना मिलने के बाद थाना कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। और मामले की जाँच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि DSP सब डिवीज़न दीपकरण ने भी की 

प्राप्त जानकारी अनुसार देर रात युवक हंसपाल सिंह पुत्र जसबीर सिंह निवासी गांव झल ठीकरीवाल को अचेत अवस्थ्सा में परिजनो दवारा 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल कपूरथला के एमरजेंसी वार्ड में लाया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात ड्यूटी डॉक्टर मोइन मोहम्मद ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।  

इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना कोतवाली के एएसआई मनजीत सिंह ने बताया कि उन्हें 112 नंबर से घटना की सूचना मिली थी। जिस पर वह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। यह भी बताया जा रहा है कि चर्चा है कि उक्त युवक की मौत नशे की ओवरडोज के कारण हुई है। 

यहाँ यह भी बताने योग्य है कि कल भी गांव मुश्कवेद के नजदीक एक ASI के बेटे का संदिघ्ध हालातो में शव मिला था। जिसके बारे भी चर्चा थी कि उक्त युवक की मौत नशे की ओवरडोज़ से हुई है। लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी। वहीँ पुलिस अधिकारिओ के अनुसार आज पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।  

No comments