ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला साइबर सैल इंचार्ज दीपक शर्मा बने DSP.....

- SSP गौरव तूरा व SP-H गुरप्रीत सिंह ने किया प्रमोट 

बरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला  

कपूरथला के विभिन्न थानों में बतौर एसएचओ काम करने वाले इंस्पेक्टर दीपक शर्मा को पंजाब सरकार ने डीएसपी प्रमोट किया है। मौजूदा समय में साइबर सैल इंचार्ज के तौर पर सेवाए़ निभा रहे दीपक शर्मा को एसएसपी गौरव तूरा और एसपी-HQ गुरप्रीत सिंह ने विभागीय बैच लगाकर डीएसपी के तौर पर प्रमोट किया।  

वहीँ डीएसपी बने दीपक शर्मा ने पंजाब सरकार, डीजीपी गौरव यादव, एसएसपी गौरव तूरा का आभार जताते हुए कहा कि वह पहले की तरह अपनी ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी व निष्ठां से निभाते रहेंगे। 

बता दे कि डीएसपी दीपक शर्मा 2003 में बतौर ASI पंजाब पुलिस में भर्ती हुए थे। उन्हें अपने SP पिता स्वर्गीय अशोक कुमार शर्मा के निधन के बाद नौकरी मिली थी। दीपक शर्मा ने जिला कपूरथला के थाना सिटी, थाना बेगोवाल, थाना तलवंडी चौधरियां और जिला होशियारपुर के थाना सिटी में भी बतौर SHO सेवाएं निभाई। जिसकी बदौलत पंजाब सरकार ने उन्हें डीएसपी प्रमोट किया है।  

No comments