पंजाब पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़, दो जख्मी ....
- बदमाशों को पुलिस ने रोका तो उन्होंने पुलिस पर की फायरिंग
खबरनामा इंडिया बबलू। जालंधर
पंजाब के जालंधर जिले के देहात क्षेत्र में आज सुबह सवेरे दो बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में दोनों बदमाश घायल हुए है। जिन्हे गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटनाक्रम शाहकोट के कोटली गजरां रेलवे पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुआ है। मुठभेड़ उस समय हुई जब दोनों संदिग्ध रेलवे स्टेशन की तरफ सड़क पर नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे थे। दोनों के खिलाफ नशा तस्करी सहित कई अन्य संगीन मामले भी दर्ज हैं।
पुलिस अधिकारिओ के अनुसार शाहकोट फाटक ब्रिज के नीचे पुलिस ने दोनों संदिग्धों को रोकने की कोशिश की, जिसपर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। मौके से पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार और नशीले पदार्थ बरामद किए है। आरोपियों की पहचान नूरमहल वासी अजय उर्फ बाजा और लोहियां खास वासी लखविंदर सिंह के रूप में हुई है।
घटना के बाद मामले की जानकारी उच्च पुलिस अधिकारियों को देने पर मौके पर एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क, एसपी सरबजीत रॉय सहित अन्य कई अधिकारी पहुंच गए। मामले की जांच की जा रही है कि दोनों गैंगस्टरों के खिलाफ पंजाब के किन किन जिलों में मामले दर्ज हैं और उनके द्वारा अन्य कौन कौन सी वारदातें की गई हैं। साथ ही यह भी पता जाँच की जायगी कि आरोपियों कौन सी वारदात अभी करनी थी।
SSP हरविंदर सिंह विर्क के अनुसार उन्हें सुबह पौने पांच बजे संदिघ्ध बदमाशों बारे सूचना मिली। जिसके बाद शाहकोट के डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ को सूचित किया गया। उनकी टीम ने सुबह लगभग सवा 6 बजे कोटली गुज्जरां के नजदीक रेलवे अंडर ब्रिज पर बाजवा कलां साइड से आ रहे दो बाइक सवार युवकों को रुकने का इशारा किया। मगर आरोपियों ने पुलिस अधिकारियों को मार देने की नियत से फायरिंग कर दी। SSP हरविंदर सिंह विर्क ने यह भी बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी की जांघ में गोली लगी और दूसरे आरोपी की टांग में गोली लगी है।



















No comments