कपूरथला सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में हंगामा, 2 गुट भिड़े .....
- दो अलग-अलग जगहों पर युवकों ने दो नवयुवकों पर हमला कर किया था घायल
- पीसीआर टीम ने मौके पर पहुँच स्थिति संभाली
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के सिविल अस्पताल में देर रात उपचार करवाने आये दो गुटों में झड़प और एक दूसरे से मारपीट करने की खबर है। यह लोग अलग-अलग दो जगहों पर दो नवयुवकों पर हमला कर गंभीर घायलो का उपचार करवाने आए थे। इस हंगामे में पीसीआर टीम ने मौके पर पहुँच माहौल संभाला और दोनों पक्षों को शांत किया है। हालाँकि मारपीट की इस घटना की एक विडिओ भी वायरल हो रही है।
पहले मामले में उपचाराधीन हिमांशु पुत्र राज कुमार वासी जट्टपुरा ने बताया कि वह घर का सामान खरीदने जा रहा था कि तभी सिटी हॉल के पास कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और तेजधार हथियारों से हमला कर उसे घायल कर दिया।
दूसरे मामले में हमलावरों ने सीनपुरा चौक के पास सीनपुरा वासी गोल्डी पुत्र रशपाल सिंह पर हमला कर उसे भी घायल कर दिया। घायल गोल्डी ने बताया कि हमलावरों ने कथित तौर पर उसका पर्स, मोबाइल और अन्य सामान भी छीन लिया। दोनों घायलों का इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी डॉक्टर नवदीप सिंह ने उपचार किया और दोनों की एमएलआर काटकर सिटी थाने भेज दी।
इसके कुछ देर बाद दूसरे पक्ष का एक युवक गोला पुत्र हरप्रीत सिंह वासी सीनपुरा सिविल अस्पताल में इलाज के लिए आया तो दोनों पक्षों ने एक-दूसरे से मारपीट करनी शुरू कर दी और एक दूसरे को थप्पड़ मारने लगे। जिस पर ड्यूटी डॉक्टर ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करने पर पीसीआर टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग कर मामला शांत किया। सूचना मिलते ही सिटी थाने के एसएचओ बिक्रमजीत सिंह भी पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।


















No comments