ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब के 2 मंत्रियों पर में FIR दर्ज ...

वीडियो एडिट कर सोशल मीडिया पर गलत तरीके से वायरल करने का आरोप  

खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब    

पंजाब की AAP सरकार के 2 मंत्रियों पर चंडीगढ़ में FIR दर्ज हुई है। यह FIR विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा की शिकायत पर दर्ज हुई है। प्रताप सिंह बाजवा ने आरोप लगाया है कि AAP नेताओं ने उनका वीडियो एडिट कर सोशल मीडिया पर गलत तरीके से वायरल किया। जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है और उन्हें बदनाम करने की साजिश रची गई है। 

बाजवा की शिकायत पर आज 11 जुलाई को चंडीगढ़ के सेक्टर-3 थाना में पंजाब AAP प्रधान एवं मंत्री अमन अरोड़ा और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा पर FIR दर्ज की गई। जिसमे विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। 

बता दें कि बाजवा ने कुछ दिन पहले शिरोमणि अकाली दल के नेता एवं पूर्व मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया की गिरफ्तारी को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।  

प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि वह पंजाब में विपक्ष के नेता होने के नाते राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे अत्याचारों और अवैधताओं के खिलाफ हमेशा आवाज उठाते रहे हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने 25 जून 2025 को दोपहर 3:13 बजे अपने आधिकारिक सोशल मिडिया प्लेटफार्म X अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था। 

No comments