ब्रेकिंग न्यूज़

जरुरी खबर --- शिकायत दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी ..... ?

- बरसात के मौसम में बीमारियों की रोकथाम के लिए 06 टीमें भी गठित  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला निगम कमिश्नर अनुपम कलेर ने बरसात के मौसम में बीमारियों की रोकथाम के लिए 6 टीमों का गठन किया है। जो रोजाना शहर के विभिन्न क्षेत्रों से पीने के पानी के सेम्पल लेकर जांच करेंगी। 

कमिश्नर ने आम जनता से अपील की है कि शहर के किसी भी क्षेत्र में जलापूर्ति/सीवरेज से संबंधित कोई शिकायत प्राप्त होती है तो वह उक्त हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करवाएं, जिसका निगम द्वारा प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए कमिश्नर अनुपम कलेर ने बताया कि आम जनता अपने क्षेत्र में जल सप्लाई/सीवरेज से संबंधित शिकायत इस हेल्पलाइन नंबर 79737-97945 पर दर्ज करवाई जा सकती है।  

No comments