ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में बाइक सवार युवकों ने व्यक्ति को गोली मारी, गंभीर घायल ....

- घटनास्थल के नजदीक लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी, FIR दर्ज की जा रही -- SP 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला की सबडिवीजन फगवाड़ा के निकट एक गांव में गोली लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल फगवाड़ा में भर्ती करवाया गया। घायल की पहचान रावलपिंडी थाना क्षेत्र के गांव भाखडियाना वासी परमजीत सिंह के रूप में हुई।  

घायल को सिविल अस्पताल लाने वाले गांव के ही मनजीत सिंह ने बताया कि वह सरपंच के घर गए थे और जब वह सरपंच के घर से बाहर निकलकर पंच के घर में दाखिल होने लगे, तो बाइक पर सवार होकर आए दो अज्ञात युवको ने गोलियाँ चला दी और मौके से फरार हो गए। एक गोली परमजीत के पैर में लगी। जिससे वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।  

घटना की सूचना मिलते ही एसपी फगवाड़ा रूपिंदर कौर भट्टी के साथ पुलिस दल मौके पर पहुंचा और जानकारी हासिल की। ​​एसपी फगवाड़ा ने बताया कि पुलिस घटना स्थल के नजदीक सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और पीड़ित के बयानों के आधार पर मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। 

No comments