ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब में मालगाड़ी हुई डिरेल, इंजन सहित 3 डिब्बे पटरी से उतरे ....

- बारिश की वजह से ट्रेक नीचे से मिटटी, पत्थर धंसे, कई ट्रेने रद्द, ट्रैक की रिपेयर जारी  

खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब    

पंजाब के पठानकोट की तरफ आ रही एक मालगाड़ी आज सुबह माधोपुर रेलवे स्टेशन के पास डिरेल होने की खबर है। जिस हादसे में ट्रेन का इंजन और तीन डिब्बे पटरी से (डिरेल) गए। हालाँकि यह एक मालगाड़ी थी, इस लिए कोई जनहानि नहीं हुई है।  

रेलवे से मिली जानकारी अनुसार हादसा उस समय हुआ जब मालगाड़ी जम्मू से रवाना होकर माधोपुर स्टेशन के पास पहुंची थी। इसी दौरान भारी बारिश के चलते ट्रैक के नीचे की मिट्टी और पत्थर खिसक गए जिससे रेल ट्रेक हल्का सा क्षतिग्रस्त हो गया। जिस कारण ट्रेन का संतुलन बिगड़ने पर वह पटरी से उतर गई।  

वहीँ घटना की सूचना मिलते ही रेलवे की टीमें मौके पर पहुंच गईं और तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रैक की मरम्मत का कार्य तेजी से की जा रही है और आज शाम तक रूट को सामान्य कर दिया जाएगा। 

दूसरी तरफ इस हादसे के कारण इस रेल ट्रेक पर चलने वाली कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द किया है, जबकि कुछ ट्रेनों के रूट बदल कर वैकल्पिक मार्गों पर भेजा गया है। रेलवे विभाग ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्री अपनी यात्रा से पहले संबंधित रेलवे स्टेशनों या रेलवे की वेबसाइट्स से ट्रेन की स्थिति की जानकारी ले ले।  

No comments