ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के गुरु नानक स्टेडियम में हॉकी कोच से मारपीट ,....

- घायल हॉकी कोच सिविल अस्पताल में उपचार आधीन   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

कपूरथला के गुरु नानक स्टेडियम में कुछ लोगों द्वारा हॉकी कोच के साथ कथित मारपीट करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद कोच को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।   

इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल में उपचाराधीन दीपक कुमार पुत्र रमेश कुमार वासी नकोदर रोड ने बताया कि वह हॉकीकोच है और रविवार सुबह का सेशन होने के कारण जब ग्राउंड में खिलाड़ी हॉकी का अभ्यास कर रहे थे तो गेंद स्टेडियम में क्रिकेट खेल रहे एक व्यक्ति को लग गई, जिस कारण कुछ अज्ञात लोगों ने हॉकी खिलाड़ियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। 

इसी दौरान जब उसने लोगों को ऐसा करने से रोका तो उन्होंने उस पर हमला कर घायल कर दिया और इस मारपीट के दौरान वह बेहोश भी हो गया, जिस के बाद में हॉकी खिलाड़ियों ने सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। 

जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर मोइन मोहम्मद ने उसकी एमएलआर काटकर सिटी थाने में भेज दी है। पीड़ित हॉकी कोच ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। 

No comments