ब्रेकिंग न्यूज़

RCFEU और IREF ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल को समर्थन करते हुए नीकाली विशाल रोष रैली .....

- आज वर्कशॉप गेट पर होगा प्रदर्शन

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

रेलवे कोच फैक्ट्री (आरसीएफ) एम्पलाइज यूनियन और इंडियन रेलवे एम्प्लॉइज फेडरेशन केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा 9 जुलाई, 2025 को आहूत राष्ट्रव्यापी हड़ताल को अपना पूर्ण और पुरज़ोर समर्थन देते हैं। यह हड़ताल पुरानी पेंशन योजना की बहाली, सरकार द्वारा थोपे गए चार श्रम संहिताओं, ठेका प्रथा के बढ़ते चलन और भारतीय रेलवे सहित अन्य सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण के विरोध में की जा रही है।  

इसी कड़ी कल शाम को RCFEU द्वारा आरसीएफ वर्कर क्लब से लेकर कॉलोनी तक एक विशाल रोष रैली निकाली गई, जिसमें हजारों कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भारत सरकार की साम्राज्य हितेषी एवं कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस रोष। रैली का उद्देश्य कर्मचारियों को लामबंद करना और आज की हड़ताल के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। 

RCFEU एवं IREF के राष्ट्रीय महासचिव सर्वजीत सिंह ने इस अवसर पर कहा कि सरकार इन नए श्रम कानूनों को लागू करके कर्मचारियों को उनके अधिकारों के लिए आवाज़ उठाने से रोकने की साज़िश रच रही है, और यूनियन इस साज़िश को कभी कामयाब नहीं होने देगी; उन्होंने ठेका प्रथा और निजीकरण पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ये नीतियां पूरी इंडियन रेलवे को दीमक की तरह खोखला कर रही हैं, जिसके लिए आंदोलन को और भी तेज़ किया जाएगा; श्री सिंह ने पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे को कर्मचारियों का एक अहम मुद्दा बताया, जिसके लिए यूनियन संघर्ष करती आ रही है और इसे लागू करवा कर रहेगी, क्योंकि यह मुद्दा कर्मचारियों के हितों से सीधा जुड़ा है। 

आरसीएफ एम्पलाइज यूनियन के अध्यक्ष, श्री अमरीक सिंह ने सरकार की कर्मचारी-विरोधी नीतियों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि सरकार कर्मचारी विरोधी नीतियों को कर्मचारियों के ऊपर थोपने की कोशिश कर रही है, जो कि यूनियन कभी बर्दाश्त नहीं करेगी, क्योंकि कर्मचारियों के हितों में यूनियन हमेशा खड़ी रही है और खड़ी रहेगी।  

आज बुधवार को सुबह 7:30 बजे, डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक (वर्कशॉप चौक) पर एक ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की जाएगी, जिसमें रेल कोच फैक्ट्री के हजारों कर्मचारी शामिल होंगे; यह रोष प्रदर्शन भारत सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ होगा तथा केंद्रीय ट्रेड यूनियन की हड़ताल के समर्थन में किया जाएगा, जिसके माध्यम से सरकार की कर्मचारी-विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज़ बुलंद की जाएगी और पुरानी पेंशन योजना की बहाली, श्रम कानूनों के विरोध तथा ठेका प्रथा व निजीकरण के खिलाफ नारे लगाए जाएंगे। आरसीएफ एम्पलाइज यूनियन यूनियन और इंडियन रेलवे एम्पलाइज फेडरेशन सभी कर्मचारियों से इन विरोध कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और 9 जुलाई की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने की अपील करते हैं, क्योंकि यह संघर्ष कर्मचारियों के भविष्य और अधिकारों की रक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।  

इस रोष रैली को सफल बनाने के लिए ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन, ऑल इंडिया एससी स्ट रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन इत्यादि सहित यूनियन के सरपरस्त सरदार परमजीत सिंह खालसा, कोषाध्यक्ष हरविंदर पाल, कार्यकारी अध्यक्ष मनजीत सिंह बाजवा, अतिरिक्त महासचिव अमरीक सिंह गिल, जसपाल सिंह शेखों, अरविंद कुमार शाह, त्रिलोचन सिंह, तलविंदर सिंह, अवतार सिंह, बच्चीतर सिंह, नरेंद्र कुमार, प्रदीप सिंह, हरप्रीत सिंह, संजय कुमार, रमनदीप सिंह, संजीव कुमार, विनोद कुमार, अश्विनी कुमार, लकी भाटिया, अनिल कुमार, जगजीत सिंह, भान सिंह, गुरविंदर सिंह, साकेत कुमार यादव इत्यादि सहित सैकड़ो कर्मचारी शामिल हुए। 

No comments