पंजाब के नए मंत्री बने संजीव अरोड़ा, राज्यभवन में ली शपथ ....
- कई मंत्रियों के विभाग बदलने की तैयारी, मंत्री धारीवाल ने दिया इस्तीफा
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
लुधियाना से उपचुनाव जीतने वाले संजीव अरोड़ा पंजाब सरकार के नए मंत्री बन गए हैं। आज दोपहर को राजभवन में आयोजित समारोह में उन्होंने 17वें मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की है। उन्होंने राज्यसभा छोड़कर लुधियाना वेस्ट उपचुनाव लड़ा था। वहीँ केजरीवाल ने जीतने के बाद संजीव अरोड़ा को मंत्री बनाए जाने का वादा किया गया था। इसी वजह से आज उनकी कैबिनेट में एंट्री हुई है।
बता दे कि AAP सरकार के लगभग साढ़े 3 वर्ष के कार्यकाल में यह 7वां कैबिनेट विस्तार है। इसके बाद मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव होने की संभावना है। माना जा रहा है कि अरोड़ा को इंडस्ट्री और एनआरआई विभाग की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
यह भी बता दे कि सरकार ने सितंबर 2024 में आखिरी बार कैबिनेट विस्तार किया था। इस दौरान हरदीप सिंह मुंडिया, बरिंदर कुमार गोयल, तरनप्रीत सिंह सौंद और मोहिंदर भगत को मंत्रिमंडल में शामिल किया था। जबकि बलकार सिंह, चेतन सिंह जौड़ामाजरा, ब्रह्मशंकर जिंपा और अनमोल गगन मान की छुट्टी हुई थी।
बता दें कि पंजाब में CM भगवंत मान सहित मंत्रिमंडल में 18 मंत्री हो सकते हैं। अरोड़ा के कैबिनेट में शामिल होने के बाद अब मंत्रीमंडल में 17 मंत्री होगए हैं। अब मंत्रिमंडल में केवल एक सीट खाली रह गई है।
No comments