कपूरथला माडर्न जेल के एक हवालाती की मौत ....
- एनडीपीएस केस में बंद था हवालाती
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला माडर्न जेल में बंद एक हवालाती की देर रात तबियत बिगड़ने पर जेल स्टाफ दवारा उसे सिविल अस्पताल कपूरथला में उपचार के लिए लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद घटना जाँच की जा रही है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल में तैनात ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि एनडीपीएस के मामले में जेल में बंद परमिंदर कुमार पुत्र दर्शनराम को जेल स्टाफ की ओर से गंभीर हालत में सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां उसकी जांच की गई तो उसको मृत घोषित कर दिया गया।
उन्होंने यह भी बताया कि मृतक के शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है। इस संबंध में सम्बंधित थाना को सूचित कर दिया गया है।

.jpeg)
















No comments