ब्रेकिंग न्यूज़

Breaking --- कपूरथला में AAP नेता के पिता के घर के बाहर फायरिंग ...

- कोई जानी नुकसान नहीं, मामले की जाँच की जा रही -- DSP  

- आप नेता के पिता के वेपन से हुए फायर 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला में आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता तथा नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चैयरमैन गुरपाल सिंह इंडियन के पिता के घर के बाहर आज दोपहर बाद फायरिंग होने की घटना की खबर है। घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी सब-डिवीजन दीपकरण सिंह ने पुलिस टीम के साथ पहुंच कर जाँच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि करते हुए DSP दीपकरण सिंह ने बताया कि प्राथमिक जाँच में दो राउंड हवाईफायर होने की बात सामने आई है फिलहाल कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।  

मिली जानकारी के अनुसार गोइंदवाल साहिब रोड पर फ़तेह सिंह नगर में AAP के सीनियर नेता गुरपाल सिंह इंडियन के पिता का निवास है। जहाँ आज दोपहर बाद दो हवाई फायर हुए है। हालाँकि यह फायर किसने किये है इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों की माने तो यह किसी पुरानी रंजिश के चलते यह घटना घटी है। 

घटना की सूचना के बाद मौके पर सिटी थाना पुलिस तथा डीएसपी सब-डिवीजन दीपकरण सिंह पहुंचे हुए हैं और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। डीएसपी दीपकरण सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा रही है। प्राथमिक जाँच में सामने आया है आप नेता के पिता के वेपन से फायर हुए है। 

No comments