ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में युवक को विदेश भेजने के लिए 2 एजेंट भाइयों पर 6 लाख ठगने के आरोप ...

 - माल्टा भेजने के लिए दिए थे रूपये, माँ की शिकायत पर FIR दर्ज  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

कपूरथला के गांव भानोलंगा वासी एक युवक को विदेश भेजने के नाम पर 6 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। जिसमे युवक की माँ की शिकायत पर कुराली वासी 2 ट्रैवल एजेंट भाइयों पर थाना सदर में FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि DSP सबडिवीजन दीपकरण सिंह ने की है।  

जानकारी अनुसार रणजीत कौर पत्नी भजन सिंह वासी गांव भानोलंगा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपने बेटे गुरप्रीत सिंह को माल्टा भेजने के लिए ट्रैवल एजेंट जुगराज सिंह, सिमरजीत सिंह दोनों पुत्र प्यारा सिंह वासी अल्लापुर कुराली से बात तय हुई थी। और उन्होंने बेटे के दस्तावेज सहित विभिन्न समय में ट्रैवल एजेंट भाइयों को 6 लाख रुपए भी दे दिए। लेकिन आरोपिओ ने ना तो उनके बेटे को विदेश भेजा और न ही रुपए वापस किए है। 

DSP सब डिवीज़न दीपकरण सिंह ने मामले की गंभीरता से जाँच कर थाना सदर में रणजीत कौर की शिकायत पर दोनों ट्रेवल एजेंट युवराज सिंह पुत्र प्यारा सिंह और सिमरदीप सिंह पुत्र प्यारा सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

No comments