ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में स्कूल जा रहे छात्रों का ऑटो बे-आसरा पशु से टकराया, 8 घायल ....

- गंभीर घायल छात्रों को सीटी स्कैन व एक्स-रे करवाया 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला में बुधवार सुबह स्कूल का रहे छात्रों का एक ऑटो आवारा पशु से टकराने के बाद पलट गया। जिस घटना में 8 छात्रों के घायल होने की खबर है। जिन्हे स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उनका उपचार चल रहा है। 

इस संबंध में सिविल अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ. आशीष पाल ने बताया कि आज सुबह 8 घायल छात्रों को इमरजेंसी वार्ड में लाया गया था। जिनमें से चार छात्रों को अधिक चोटें होने के कारण सीटी स्कैन व एक्स-रे करवाने को कहा गया है। जबकि चार छात्रों का उपचार जारी है।  

उन्होंने यह भी बताया कि छात्रों का एक ऑटो उन्हें केन्द्रीय विद्यालय कपूरथला छोड़ने जा रहा था, तभी बिशनपुर के निकट अचानक ऑटो के सामने एक बे-आसरा पशु आ गया। जिससे ऑटो प्लाट गया। इसमें 8 विद्यार्थी (तनिष्क पुत्र जगदेव सिंह,  सोनाक्षी पुत्री खुशमिंदर, बिल्ला, दीपक, हर्षदीप कौर, हरप्रीत सिंह, दिलराज) घायल हो गए। जिनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि ऑटो में 15 छात्र सवार थे। 

No comments