कपूरथला में सड़क निर्माण के चलते गड्ढे में गिरी बाइक, एक बाइकसवार की मौत, दो घायल ....
- निर्माण स्थल पर कोई लाइट या सांकेतिक बोर्ड भी नहीं लगा
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के गांव अहमदपुर से अठौला तक चल रहे पुल निर्माण कार्य के दौरान बाइक सवार तीन व्यक्ति अचानक खोदे गए गड्ढे में गिर गए, जिस कारण तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस द्वारा सिविल अस्पताल कपूरथला लाया गया, जहां इलाज के दौरान बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायलों का इलाज जारी है।
इस बारे जानकारी देते हुए हरदीप सिंह पुत्र मंगल सिंह वासी इब्बन ने बताया कि वह बढ़ई का काम करता है और काम के बाद वह सुखविंदर सिंह पुत्र हाकम सिंह तथा उसके बेटे जुझार सिंह के साथ अहमदपुर से अठौला होते हुए वापस आ रहा था। जहां रास्ते में पुल बनाने का काम चल रहा है। वह अचानक एक गड्ढे में गिर गए। और तीनों घायल हो गए। इस निर्माण के चलते वहां कोई लाइट या सांकेतिक बोर्ड भी नहीं लगा था।
लोगो ने घायलों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवया।
जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. आशीष पाल ने बताया कि इलाज के दौरान सुखविंदर सिंह की मौत हो गई जबकि अन्य दोनों का इलाज जारी है। पीड़ित हरदीप सिंह ने इस लापरवाही के कसूरवार सड़क निर्माण करने वालो पर कार्यवाही की मांग प्रशासन से की है।
No comments