पंजाबी वासिओ के लिए जरूरी खबर -- 10 लाख तक को होगा मुफ्त इलाज ....
- 'मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना' की लॉन्च, 2 अक्टूबर से कार्ड बनेगे
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
पंजाब के CM भगवंत मान और AAP के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने चंडीगढ़ में 'मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना' लॉन्च की। इस योजना के तहत पंजाब के हर व्यक्ति के सेहत कार्ड बनाए जाएंगे। सेहत कार्ड से उन्हें 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। 2 अक्टूबर से कार्ड बनने शुरू हो जाएंगे।
CM मान ने कहा कि इस योजना में बड़े-बड़े अस्पताल शामिल हैं। लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। लोग पहले नीले-पीले कार्डों के चक्कर में फंसे रहते थे। अब सेहत कार्ड के जरिए हमने तय किया है कि जो पंजाब का वासी होगा, उसे हर हाल में इलाज मिलेगा। और अक्टूबर से पंजाब में सेहत कार्ड बनने शुरू भी हो जाएंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब के सभी लोगों के कार्ड बनाए जाएंगे। किसान, मजदूर, सरकारी कर्मचारी, पेंशनर सभी इसका लाभ उठा सकेंगे। इस क्रम में सुविधा केंद्र और अस्पतालों में रजिस्ट्रेशन कैंप शुरू होंगे। इसके लिए सिर्फ आधार कार्ड और वोटर कार्ड दिखाना होगा। हालाँकि सरकार की तरफ से अभी इसकी डिटेल नहीं दी गई है। सरकार कहना है कि इस योजना में सभी गंभीर बीमारियों को कवर किया जाएगा।
और सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में कार्ड से मुफ्त इलाज करा पाएंगे। स्कीम शुरू होने तक राज्य में प्राइवेट अस्पतालों की संख्या 2 हजार तक लेकर जाएंगे।


















No comments