कपूरथला माडर्न जेल में 2 गुटों में झड़प का मामला --- हत्यारोपी कैदी के ब्यान पर 8 पर FIR .....
- चार्जर लगाने को लेकर हुआ था विवाद, दूसरे गुट के घायलों के ब्यान अभीतक नहीं हुए दर्ज
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला माडर्न जेल में 3 दिन पहले दो गुटों में हुई झड़प के मामले में हत्या के आरोप में सजा काट रहे कैदी की शिकायत पर 8 आरोपियों पर FIR दर्ज की गई है। जिसकी पुष्टि थाना कोतवाली SHO किरपाल सिंह ने करते हुए बताया कि एक गुट के घायल कैदी के बयान पर FIR दर्ज करत आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। जबकि दूसरे गुट के घायलों ने अभी बयान दर्ज नहीं करवाए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार माडर्न जेल कपूरथला में बंद कैदी राजिंदर सिंह उर्फ़ मिंटू पुत्र मनजीत सिंह वासी फतेहगढ़ साहिब ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह हत्या के मामले में केंद्रीय जेल में सजा काट रहा है। 28 जून की रात लगभग 11;45 बजे वह अपनी बराक 2/10 में बैठा एलसीडी देख रहा था। इसी दौरान हवालाती परमवीर उर्फ़ रिंका आ गया और उसने कहा कि उसने इस प्लग में चार्जर लगना है। उसको ऐसा करने से रोका तो दोनों में तीखी बहस शुरू हो गई।
इसी दौरान हवालाती हरजीत सिंह उर्फ़ हैप्पी, नरिंदर सिंह, जसविंदर सिंह, भूपिंदर सिंह, हवालाती हरजाप सिंह, लखबीर सिंह, लवप्रीत सिंह उर्फ लब्भा ने उसके (कैदी राजिंदर सिंह) साथ मारपीट शुरू कर गंभीर घायल कर दिया। घायल राजिंदर सिंह की MLR के आधार पर 8 आरोपियों को नामजद कर FIR दर्ज कर ली गई है।
थाना कोतवाली SHO किरपाल सिंह ने बताया कि कैदी राजिंदर सिंह के बयान पर हवालाती हरजीत सिंह उर्फ़ हैप्पी वासी गांव खानपुर व्यास, हवालाती नरिंदर सिंह वासी मोहल्ला संतपुरा कपूरथला, हवालाती जसविंदर सिंह वासी धारीवाल दोना कपूरथला, हवालाती भूपिंदर सिंह, हवालाती हरजाप सिंह दोनों वासी काला संघिया कपूरथला, लखबीर सिंह वासी सुलतानपुर लोधी, लवप्रीत सिंह वासी गांव देसला कपूरथला के खिलाफ FIR दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। हालांकि अमृतसर में उपचारधीन दूसरे गुट के मनजिंदर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह और तेजवीर सिंह पुत्र दलबीर सिंह के बयान अभी दर्ज नहीं हुए हैं।
No comments