कपूरथला में जमीन की निशानदेही दौरान दो पक्षों में झड़प 6 घायल, FIR दर्ज ...
- 5 आरोपिओ और 8-9 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ FIR दर्ज
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के गांव नत्थूचाहल में जमीन की निशानदेही करने पहुंचे कानूनगो, पटवारी व पुलिस फोर्स की मौजूदगी में दो गुटों में झड़प होने की खबर है। जिसमे दोनों पक्षों के 6 लोग घायल भी हुए है। जिनको उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालाँकि पुलिस की मौजूदगी में अधिकारियों ने भाग कर अपनी जान बचाई है। वहीँ थाना सदर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुँच जाँच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि जाँच अधिकारी ASI आलमजीत सिंह ने करते हुये बताया कि इस मामले में 5 आरोपिओ और 8-9 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है।
घायलों की पहचान अजीत सिंह पुत्र भाण सिंह, गुरदेव सिंह पुत्र अर्जुन सिंह, कुलदीप सिंह पुत्र धन्ना सिंह व बलविंदर सिंह पुत्र गुरदेव सिंह सभी वासी गांव नत्थू चाहल के रुप में हुई है। सिविल मए उपचाराधीन गुरदेव सिंह ने बताया कि उसने गांव नत्थूचाहल में जमीन खरीदी है। जिसकी निशानदेही होने वाली थी। कुछ माह पहले वह निशानदेही करवा रहे थे तो साथ लगती जमीन मालिकों ने उन्हें निशानदेही करवाने से रोका था और धमकियां दी थी।
जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी। इस मामले में पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था। अब फिर जमीन की निशानदेही का समय रखा था। उन्हें पहले ही संदेह था कि वहीं लोग फिर से झगड़ा करेंगे और उनपर हमला भी कर सकता है। इसलिए उन्होंने निशानदेही के दौरान पुलिस सुरक्षा की मांग की थी।
वह कानूनगो नवजोत कौर, पटवारी लखविंदर सिंह, सदर में गतणत निरवैर सिंह पुलिस पार्टी और अपने साथियों अजीत सिंह पुत्र भाण सिंह, कुलदीप सिंह पुत्र धन्ना सिंह व बलविंदर सिंह पुत्र गुरदेव सिंह की मौजूदगी में जमीन की निशानदेही करवा रहा था। तभी साथ लगती जमीन मालिकों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिस कारण वह बुरी तरह से घायल हो गए। जबकि अधिकारियों ने भाग कर अपनी जान बचाई। सभी घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में दाखिल करवाया गया है।
वहीँ कानूनगो नवजोत कौर के अनुसार उनकी टीम अपनी ड्यूटी निभा रही थी, लेकिन दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने उनकी सरकारी ड्यूटी करने से भी रोका गया। उन्होंने बताया कि इस संबंधी शिकायत थाना सदर पुलिस को दी गई है। वहीं इस मामले की रिपोर्ट तैयार कर तहसीलदार को भी भेजी जाएगी।
जाँच अधिकारी ASI आलमजीत सिंह ने बताया कि गांव नत्थू चाहल में जमीन की निशानदेही दौरान हथियारों से हमला करने के मामले में पीड़ित गुरदेव सिंह की शिकायत पर आरोपी बलजीत सिंह, तरनजीत सिंह, गुरविंदर सिंह, सुरिंदर कौर, इंद्रजीत सिंह सभी वाशी गांव नाथूचाहल और 8-9 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


















No comments