ब्रेकिंग न्यूज़

Breaking --- लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद में क्रैश ....

- विमान में पंजाब के प्रभारी एवं पूर्व CM रुपाणी सहित 242 लोग  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। अहमदाबाद     

एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन आज दोपहर अहमदाबाद में क्रैश होने की खबर है। इस विमान में पंजाब भाजपा प्रभारी एवं गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी सहित 242 पैसेंजर सवार थे। 

जानकारी अनुसार यात्रियों में 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक था। घटना स्थल से अब तक 100 शव मिलने की खबर है। प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। 

जानकारी के मुताबिक 15 डॉक्टर घायल हो गए हैं। एयर इंडिया की फ्लाइट ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी। दोपहर 1:40 बजे यह क्रैश हो गई। 

जानकारी अनुसार विमान एयरपोर्ट की दीवार और एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हुआ। विमान के गिरते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया। 

No comments