ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला वासी युवक की यूके में मौत, पिछले 15 वर्षो से हेस शहर में रह रहे ...

- अंतिम संस्कार के लिए पंजाब पहुंचा शव, परिवार में शोक की लहर, दो बहनों का इकलौता भाई था मृतक  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

यूके (इंग्लैंड) से दुखद खबर सामने आई है। जहाँ एक पंजाबी व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान वरिंदर सिंह (45) पुत्र तरसेम सिंह निवासी मोहल्ला मेहरियां सुल्तानपुर लोधी जिला कपूरथला  के रूप में हुई है। वह दो बहनों का इकलौता भाई था और करीब 15 साल पहले उज्ज्वल भविष्य और अच्छे रोजगार की तलाश में इंग्लैंड गया था और इंग्लैंड के हेस शहर में रह रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिंदर सिंह एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखता था और मेहनतकश व्यक्ति था। वह पिछले 15 सालों से इंग्लैंड के हेस शहर में रह रहा था और काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था।जानकारी के अनुसार 19 मई को काम करते समय वरिंदर को अचानक दौरा पड़ा। जिसके बाद उसके साथी कर्मचारियों ने उसे एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां 23 मई को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। वरिंदर शादीशुदा था और उसके दो बेटे हैं। वह अपने बुजुर्ग पिता का इकलौता सहारा था और दो बहनों का इकलौता भाई था। पूरे परिवार की आर्थिक स्थिति वरिंदर पर ही निर्भर थी। उसकी अचानक मौत से परिवार गहरे सदमे में है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

आज गुरुवार को अंतिम संस्कार के लिए उनके पार्थिव शरीर को सुल्तानपुर लोधी स्थित उनके पैतृक घर लाया गया। जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।

No comments