कपूरथला मॉडर्न जेल में चेयरपर्सन मानवाधिकार कमीशन का दौरा ...
- चिकित्सा सुविधाओं और भोजन की गुणवत्ता का लिया जायजा, कैदियों की शिकायतों का भी किया निपटारा
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
मानवाधिकार कमीशन के चेयरपर्सन जस्टिस संत प्रकाश ने कपूरथला मॉडर्न जेल का दौरा कर कैदियों के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया है। चेयरपर्सन ने चिकित्सा सुविधाओं, कैदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया और कैदियों की समस्याओं का मौके पर निपटारा करने के लिए सिविल और जेल अधिकारियों को जरुरी निर्देश भी दिए है।
दौरे के दौरान जस्टिस प्रकाश ने कैदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और उन्हें उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जेल की रसोई का भी निरीक्षण किया, स्वयं भोजन खाया और भोजन की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया।
उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं का भी जायजा लिया और सिविल व प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कैदियों के लिए समय पर आवश्यक उपचार सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर कैदियों द्वारा कई समस्याएं सामने लाई गईं, जिनका चेयरपर्सन ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश देकर समाधान किया।
सिविल और जेल अधिकारियों ने चेयरपर्सन को आश्वासन दिया कि कैदियों द्वारा उठाई गई समस्याओं का तुरंत निपटारा किया जाएगा।
इस अवसर पर रजिस्ट्रार के. के. बांसल, जॉइंट रजिस्ट्रार डी.डी.शर्मा, ड्यूटी मैजिस्ट्रेट करमबीर सिंह, कमिश्नर नगर निगम कपूरथला अनूपम कलेर, ADC नवनीत कौर बल, जेल सुपरिंटेंडेंट श्यामल ज्योति, एस.पी. (HQ) गुरप्रीत सिंह, SDM इरविन कौर, सिविल सर्जन डॉ. हरपाल सिंह और अतिरिक्त जेल सुपरिंटेंडेंट विजय कुमार भी मौजूद थे।
No comments