ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के उद्योगपति की दादी मां को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि ....

- परिजनों सहित धार्मिक, समाजिक और राजनितिक नेताओ ने भी किया नमन  

 खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के उद्योगपति केवल कृष्ण व हरि किशन की माताजी तथा शैलर उद्योगपति सन्नी गुप्ता (बांका) और मनीष गुप्ता की दादी मां ब्रिज रानी (शकुंतला देवी) की रसम क्रिया पर आज सेकड़ो लोगों ने अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया है। विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के नेताओं तथा परिजनों ने परिवार के साथ शोक व्यक्त किया है।  

बता दे कि 03 जून को श्रीमती ब्रिज रानी (शकुंतला देवी) पत्नी स्व. श्री टेकचंद का देहांत हो गया था। जिनकी आत्मिक शांति के लिए रखे पाठ का भोग और रसम किरया आज बुधवार को स्थानीय पैलेस में सम्पन्न हुई। जिसमे परिवारिक, परिचितों सहित कई धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के लोगो ने माता जी को नमन किया। इस मौके पर दिव्य ज्योति संस्थान नूरमहल से आये साध्वी और स्वामी जी ने प्रवचन कर उनकी आत्मिक शांति की प्रार्थना की। 

इस मौके पर स्व. श्रीमती ब्रिज रानी (शकुंतला देवी) को नमन करने वालो में अरिहंत अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, बिट्टू छाबड़ा, तरुण (विक्की) बहल, राजेश गोयल, डीएम FCI सनी सूरी, भीमसैन अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, नामदेव अरोड़ा, पीके तुली, आशीष कुंद्रा, अमिश कुंद्रा, राधे श्याम अरोड़ा, हरिंदर सिंह नीटा, जयपाल गोयल, नरेश अग्रवाल, नरिंदर सिंह मनसू, डॉ. रणजीत राय, राजीव गुप्ता, संजीव भारद्वाज, सूरज अग्रवाल, राहुल मंसू, विनोद सूद, पवन सूद, हरबंस सिंह वालिया, अजय बबला, हरबंस सिंह वालिया, कर्मबीर सिंह चंदी, मोहित अग्रवाल, मनप्रीत सिंह मागट, संदीप सिंह सहित कई अन्य भी मौजूद थे। 

No comments