ब्रेकिंग न्यूज़

मजीठिया की गिरफ्तारी पर पूर्व CM का बड़ा बयान ....

- बोले --- मेरी गवाही की जरूरत हो तो मैं तैयार 

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब         

पंजाब के पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी ने शिअद नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया की गिरफ्तारी पर तीखी प्रतिकिर्या दी है। उन्होंने कहा कि विजिलेंस ने मजीठिया के खिलाफ वही केस दर्ज किया है जो कांग्रेस सरकार के दौरान उन्होंने करवाया था। उन्होंने यह भी कहा कि अगर मजीठिया के खिलाफ उनकी गवाही की आवश्यकता पड़े तो वह तैयार हैं। 

इस मामले में पूर्व CM चन्नी ने कहा कि विजिलेंस सिर्फ भ्रष्टाचार के केसों को डील करती है, नशे से जुड़े केसों को नहीं। फिर भी यदि इस पर्चे में किसी तरह की उनकी गवाही की जरूरत पड़ती है तो वह तैयार हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ झूठा प्रचार किया जा रहा है। वह किसी नशा तस्कर का समर्थन नहीं कर रहे। बल्कि वह तो नशा तस्करों के हमेशा खिलाफ हैं। 

बता दें कि पंजाब में शिअद नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया हुआ है। और कई राजनीतिक पार्टियों के नेता मजीठिया के पक्ष में बयान दे रहे है। इसी बीच कांग्रेस जालंधर से सांसद और पूर्व CM सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि जो पर्चा मजीठिया पर अब दर्ज किया गया है उसमें जो मैंने पर्चा कांग्रेस सरकार के समय दर्ज करवाया था उसी केस की दो लाइनें डालकर उसकी गिरफ्तार की है।  

No comments