ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के गांव हरदासपुर में विवाद सुलझाने के दौरान चली गोली, 4 घायल ...

- घायलों के ब्यान पर FIR दर्ज की जा रही  ---DSP 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला की सब डिवीज़न फगवाड़ा के गांव हरदासपुर में एक गुरुद्वारा साहिब में विवाद सुलझाने के दौरान दो पक्षों के आमने सामने होने तथा एक व्यक्ति द्वारा फायरिंग किये जाने की खबर है। इस दौरान 3 निहंग सिंह सहित गोली चलाने वाला खुद भी गोली लगने से घायल हो गया है। सभी घायलों को पहले फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया। वहीँ घटना की सूचना मिलने के बाद मोपके पर पहुंची पुलिस टीम ने जाँच शुरू कर दी है। DSP फगवाड़ा भारत भूषण ने बताया कि घायलों के ब्यान पर FIR दर्ज की जा रही है। 

सिविल अस्पताल में मौजूद गुरुद्वारा सिंह सभा छावनी निहंग सिंह गांव बजवाड़ा जिला होशियारपुर के जत्थेदार बाबा गुरदेव सिंह ने बताया कि गांव हरदासपुर के गुरुद्वारा पिपली साहिब में कुछ लोगों के साथ विवाद था। मंगलवार बाद दोपहर गांव के गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में बातचीत करने के लिए जब वह गांव हरदासपुर के गुरुद्वारा साहिब परिसर में एकत्रित हुए तो दूसरी तरफ के एक नौजवान जसप्रीत सिंह पुत्र रंजीत सिंह व अन्य लोग भी मौके पर मौजूद थे।  

उन्होंने बताया कि बातचीत के दौरान ही जसप्रीत ने आवेश में आकर फायरिंग कर दी, जिसमें उनके 3 निहंग सिंह घायल हुए। उन्होंने बताया कि जब उनके समर्थकों ने बचाव करने का प्रयास किया तो जसप्रीत सिंह के पेट में गोली लग गई और वह घायल हो गया। उन्होंने बताया कि उनके तीन घायल निहंग सिंह की पहचान मलकीत सिंह, धर्मवीर सिंह व रणजीत सिंह के रूप में हुई हैं, जिन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया।  

सिविल अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार गोली से घायल जसप्रीत सिंह को रेफर किया गया, जबकि तीन अन्य घायलों को भी फगवाड़ा से बड़े अस्पताल में भेज दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत पीसीआर इंचार्ज अमन कुमार भारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल और सिविल अस्पताल में पहुंच स्थिति को नियंत्रण में किया।  

No comments