अंबेडकर जी का नाम समानता,स्वतंत्रता की क्रांति का प्रतीक -- इंडियन
- भाजपा की जातिवादी और दलित विरोधी मानसिकता का प्रदर्शन
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
देश के गृह मंत्री अमित शाह द्वारा डॉ.भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के बाद देश की राजनीति में हलचल मच गई है। शाह की टिप्पणी को लेकर विपक्षी पार्टियाँ आक्रोशित हैं, और अब AAP नेताओ ने भी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
AAP के प्रदेश संयुक्त सचिव व नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमेन गुरपाल सिंह इंडियन ने कहा इस अपमान का बदला देश की जनता जरूर लेगी। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का नाम लेना कोई फैशन नहीं है, बल्कि यह समानता, स्वतंत्रता और सामाजिक परिवर्तन की उस क्रांति का प्रतीक है। जिसे बाबा साहेब ने प्रेरित किया था।
उन्होंने कहा भाजपा का मुखौटा उतर गया है। जब संसद संविधान के 75 गौरवशाली वर्षों पर विचार कर रही है, गृहमंत्री अमित शाह ने डॉ.बाबासाहेब अंबेडकर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों के साथ इस अवसर को कलंकित करने का फैसला किया, वह भी लोकतंत्र के मंदिर में।
उन्होंने कहा कि यह भाजपा की जातिवादी और दलित विरोधी मानसिकता का प्रदर्शन है। इन BJP वालों को इतना अहंकार हो गया कि यह किसी को कुछ नहीं समझते। चेयरमेन ने कहा कि बाबा साहेब इस देश के बच्चे-बच्चे के लिए भगवान से कम नहीं हैं। मरने के बाद स्वर्ग का तो पता नहीं, लेकिन बाबा साहेब का संविधान ना होता तो आप लोग तो दबे, कुचले, गरीबों और दलितों को इस धरती पर जीने ही ना देते।
इस अवसर पर ब्लाक प्रधान अनमोल कुमार गिल, इवेंट इंचार्ज गौरव कंडा, अनिल कुमार नाहर, विक्की वालिया, सुखदेव सिंह रिंकू, आकाश कुमार आदि उपस्थित थे।


















No comments