कपूरथला में नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले गया, 2 पर FIR .....
- पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के थाना कबीरपुर पुलिस ने एक नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने के आरोप मे दो लोगों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
जानकारी अनुसार गांव शेरपुर सद्दा वासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मेरा व मेरे भाई का एक ही घर है। वह ज्वाइंट फैमिली के तौर पर रहते है। उसकी बेटी सोनिया ( काल्पनिक नाम ) की जन्म तारीख़ 27 दिसम्बर 2006 है। 14 दिसंबर की रात 10 बजे पूरा परिवार खाना खाकर सो गया। अगले दिन सुबह 5 बजे उठ कर देखा तो मेरी बेटी सोनिया घर में नहीं थी।
मुझे पूरा यकीन है कि बेटी को गुरविंदर सिंह निवासी गांव 5 डब्लयू राजस्थान 14/15 दिसंबर की रात को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया है। क्योंकि गुरविंदर सिंह की गांव में रिश्तेदारी है और वह हमारे घर की तरफ अकसर नजर लगाए बैठा रहता था। इस काम में सारज सिंह निवासी मीरा शाह नुरा फिरोजपुर ने उसका साथ दिया है।
पुलिस ने कारज सिंह की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

.jpeg)
















No comments