ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में मोहाली की ब्राइट ग्रुप इमीग्रेशन के मालिकों सहित 3 पर धोखाधड़ी की FIR ....

- कनाडा भेजने के नाम पर ठगे 3.26 लाख, थाना सिटी पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला       

कपूरथला में मोहाली की ब्राइट ग्रुप इमीग्रेशन कंपनी के मालिकों पर ​थाना सिटी में FIR दर्ज हुई है। कंपनी पर एक युवती से कनाडा भेजने के नाम पर 3.26 लाख रुपये की रकम ठगने का आरोप है। बताया जा रहा है कि युवती को न तो विदेश भेजा और न ही रकम लौटाई। थाना सिटी पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार कपूरथला के अजीत नगर वासी पीड़ित हरभजन सिंह ने पुलिस को दी ​शिकायत में बताया कि उसकी लड़की गुरप्रीत कौर वर्क परमिट पर विदेश कनाडा जाना चाहती थी। उसे दिसंबर 2017 को ब्राइट ग्रुप इमीग्रेशन सेक्टर 118, टॉप फ्लोर, एससीओ-99, बलौंगी मोहाली का इ​श्तिहार देखा। इस पर उसकी बेटी ने इश्तिहार पर दिए इमीग्रेशन कंपनी के मोबाइल नंबर पर कॉल करके बातचीत की तो कंपनी की जैसमीन कौर के साथ उसकी 18 लाख रुपये कनाडा जाने की बात तय हो गई।  

हरभजन सिंह ने आगे बताया कि इमीग्रेशन कंपनी ने उनसे तीन बार में 3 लाख 25 हजार 700 रुपये की रकम ले ली, लेकिन न तो उन्होंने उसकी बेटी गुरप्रीत कौर को कनाडा भेजा और न ही रकम लौटाई। इस पर जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने इमीग्रेशन कंपनी को आरोपी पाते हुए कंपनी की मालकिन सिमरनजीत कौर निवासी 488, कमालपुर नजदीक सरकारी कालेज हो​शियारपुर, मालिक नितिश शर्मा निवासी 152 बजीदपुर जिला फिरोजपुर और जैसमीन कौर ब्राइट ग्रुप इमीग्रेशन सेक्टर 119, टॉप फ्लोर, एससीओ-99, बलौंगी मोहाली के ​खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया।  

थाना सिटी की पुलिस की ओर से मामले की गंभीरता से जांच के साथ-साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।  

No comments