ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला पुलिस ने एक नशा तस्कर किया काबू, 23 ग्राम हेरोइन बरामद ...

- पुलिस ने FIR दर्ज कर पूछताछ की शुरू 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला       

कपूरथला की सब डिवीज़न फगवाड़ा पुलिस ने एक नशा तस्कर को काबू किया है। जिससे 23 ग्राम हैरोइन भी बरामद हुई है। आरोपी तस्कर के खिलाफ थाना सदर फगवाड़ा में FIR दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।  

थाना सदर फगवाड़ा के SI कमलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी सहित जब वह गौंसपुर मोड़ पर मौजूद थे तो सामने से एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। जो पुलिस टीम को देखकर वापस मुड़ गया। शक के आधार पर पुलिस टीम ने उक्त व्यक्ति को काबू किया। जिसकी पहचान राजेश कुमार पुत्र जगदीश कुमार वासी मकान नंबर 23 मोहल्ला नंबर 30 जालंधर कैंट के रूप में हुई।   

SI कमलजीत सिंह ने यह भी बताया कि आरोपी राजेश कुमार की तलाशी दौरान उसकी पेंट की जेब से 23 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। जिसके बाद आरोपी को काबू कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है।  

No comments