कपूरथला में घरेलू परेशानियों के चलते युवक ने लगाया फंदा, मौत ...
- मृतक के भाई के बयान पर धारा-174 की कार्रवाई
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के प्रीत नगर क्षेत्र में एक युवक ने घरेलू परेशानियों के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या करने की खबर है। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सिटी पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लकेर उसके भाई के बयान पर धारा-174 की कार्रवाई की है। इसकी पुष्टि एसएचओ राकेश कुमार ने करते हुए बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
थाना सिटी के एसएचओ राकेश कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक की पहचान 26 वर्षीय सरवन सिंह निवासी कोट खालसा अमृतसर के तौर पर हुई है। मृतक कपूरथला में रणधीर कालेज रोड पर एक कुल्चा शाप पर अपने भाई चरणजीत सिंह के साथ काम करता था।
वह घरेलू परेशानियों के चलते कुछ परेशान चल रहा था। मंगलवार की देर रात को उसने घर के कमरे में छत पर गाडर से मफलर का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। थाना सिटी पुलिस ने उसने भाई चरणजीत सिंह के बयान पर धारा-174 की कार्रवाई करके शव परिजनों को सौंप दिया है।


















No comments