ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के 2 बाजारो में 4 दुकानों के ताले टूटे, चोर CCTV में कैद ....

- लोहे की रॉड से शटर उठा घुसे अंदर, रेजगारी-नकदी सामान पर हाथ साफ 

- CCTV फुटेज कब्जे में लेकर आरोपिओ की पहचान की जा रही, आरोपी जल्द होंगे काबू  -- SHO 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला       

कपूरथला की सब डिवीज़न सुल्तानपुर लोधी के 2 बाजारो में देर रात बाइक पर आए चोरों ने एक साथ 4 दुकानों को निशाना बनाकर हज़ारो रूपये नकदी और सामान पर हाथ साफ किया है। चोरी की यह घटना CCTV में भी कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने मोके पर पहुँच जाँच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि SHO हरगुरदेव सिंह ने करते हुए बताया कि CCTV फुटेज के आधार पर चोरो की पहचान की जा रही है।  

जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर लोधी के सदर बाजार व झटकईयां बाजार में देर रात लगभग ढाई बजे चोरों ने 4 दुकानों के शटर तोड़कर नकदी व सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की वारदात आसपास लगे CCTV केमरो में कैद हो गई। CCTV में रात 2 बजकर 36 मिनट पर कंबल ओढ़े तीन चोर एक बाइक पर सवार होकर आते दिखाई दिए हैं। जिन्होंने चंद मिनटों में शटर उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।  

जम्मू करियाना स्टोर के मालिक जसबीर सिंह के अनुसार उनकी दुकान से करीब सात हजार रुपये, अतुल करियाना स्टोर के मालिक अतुल अरोड़ा के अनुसार करीब 40 हजार रुपये, मनियारी स्टोर के मालिक दीपक मोगला के अनुसार करीब 60 हजार रुपये का सामान, नकदी व रेजगारी और शर्मा गारमेंटस के मालिक मदन मोहन शर्मा के अनुसार पांच हजार रुपये कीमत की जैकेटें चोरी हुई हैं।  

थाना सुल्तानपुर लोधी के SHO इंस्पेक्टर हरगुरदेव सिंह ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच तेज कर दी गई है। चोरों ने दुकानों से रेजगारी-नकदी चुराई है। एक दुकान से दो जैकेट चोरी की हैं। उन्होंने दावा किया कि आरोपिओ को जल्द काबू कर लिया जायगा। 

No comments