कपूरथला में सड़क हादसा --- 10 साल बाद ऑस्ट्रेलिया से लौटे युवक सहित 2 की मौत .....
- कार-ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में कार चालक की भी मौत, एक महिला जख्मी
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
10 साल बाद ऑस्ट्रेलिया से वापस आए युवक तथा टैक्सी चालक की कपूरथला की सबडिवीजन फगवाड़ा में देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने की खबर है। जबकि युवक की मां गंभीर रूप से घायल हो गई है। मृतकों में दिलप्रीत सिंह पुत्र हरप्रीत सिंह निवासी 447-डी मॉडल टाउन एक्सटेंशन लुधियाना व अमृतसर के रहने वाला टैक्सी चालक शामिल हैं, जबकि घायल महिला गुरिंदर कौर पत्नी हरप्रीत सिंह निवासी 447-डी मॉडल टाउन एक्सटेंशन लुधियाना की निवासी है।
जानकारी अनुसार अमृतसर एयरपोर्ट से लुधियाना जाते समय रास्ते में फगवाड़ा हाईवे पर फ्लाईओवर के ऊपर गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को ओवरटेक करते समय तेज रफ्तार टैक्सी ट्राली की साईड से टकरा कर असंतुलित हो गई तथा पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से आस्ट्रेलिया से लौटे दिलप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टैक्सी चालक की सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीँ घटना के बाद मोके पर पहुंची थाना सिटी फगवाड़ा पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है। और मृतक युवक के पिता हरप्रीत सिंह के बयान पर FIR दर्ज कर ली है।
हरप्रीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी 447-डी मॉडल टाउन एक्सटेंशन लुधियाना ने बताया कि उसका छोटा बेटा दिलप्रीत सिंह मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया का नागरिक है तथा पिछले दस सालों से आस्ट्रेलिया में ही रह रहा था। अब जबकि दस साल बाद दलप्रीत आस्ट्रेलिया में पक्का हो गया था तो उसकी मां गुरिंदर कौर करीब एक महीना पहले 13 नवंबर को अपने बेटे को लाने के लिए ऑस्ट्रेलिया चली गई थी।
उन्होंने बताया कि बुधवार रात्रि उसकी पत्नी व बेटा दिलप्रीत सिंह अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचा और वह एक टैक्सी अमेज नंबर पीबी-01बी-7185 में सवार होकर लुधियाना की ओर चल दिए। उन्होंने बताया कि उनकी टैक्सी जब फगवाड़ा जीटी रोड पर सिविल अस्पताल के निकट पुल पर पहुंची तो आगे जा रही एक गन्ने की ट्राली से टैक्सी की जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें उसके बेटे दिलप्रीत सिंह व टैक्सी ड्राइवर की मृत्यु हो गई, जबकि उसकी पत्नी गुरिंदर कौर जो गंभीर रूप से घायल हुई थी, को पहले फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में ले जाया गया जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डीएमसी लुधियाना में भेजा गया। थाना सिटी पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


















No comments