पंजाब की इस पुलिस चौकी पर ग्रेनेड से हमला ... ??
- ग्रेनेड एक ऑटो से फेंका गया, पुलिस ने ऑटो किया काबू , KZF ने ली जुम्मेवारी
खबरनामा इंडिया बबलू। गुरदासपुर, पंजाब
पंजाब के गुरदासपुर में एक पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमला होने की खबर है। यह घटना भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे कलानौर कस्बे की बख्शीवाल चौकी पर हुई है। और खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस हमले की जिम्मेदारी भी ली है।
घटना की सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि ग्रेनेड एक ऑटो से फेंका गया था। पुलिस ने तुरंत ऑटो को कब्जे में ले कर जाँच शुरू कर दी है।
बता दे कि पंजाब में 26 दिन में यह 7वां हमला है। जिसमें खालिस्तानी समर्थक आतंकी संगठन 5 धमाके करने में सफल रहे है, जबकि पुलिस ने अजनाला थाने से 1 बम बरामद किया।
दूसरी तरफ खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा है कि इस घटना को जत्थेदार भाई रणजीत सिंह जम्मू के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पंजाब के युवाओं को शिकार बनाने वाले पुलिस अधिकारी यूपी और बिहार से भर्ती किए गए थे। जो सिख और सिख उग्रवादी बकवास कर रहे हैं, उन्हें इसका जवाब मिलता रहेगा। पंजाब को बर्बाद करने की कोशिश को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।


















No comments